English


  •  
  •  
SlideBar

  1. एडमिशन के लिए डिपोजिट
  2. एडमिशन के लिए प्रतीक्षा सूची
  3. वार्ड सुविधाएं

एडमिशन के लिए डिपोजिट

एडमिशन के समय, मरीजों को इलाज के प्रकार तथा कमरा किस वर्ग का है इसके अनुसार एक डिपोजिट भरना पडेगा | इस रकम को फाइनल बिल में एडजस्ट किया जाएगा |

एडमिशन के लिए प्रतीक्षा सूची

जिन मरीजों को उनके डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, वे अपने-अपने ओपीडी में प्रतीक्षा सूची में अपना नाम दर्ज करायें | जैसे ही बेड उपलब्ध हो जाएगा मरीज को सूचित किया जाएगा | प्राइवेट मरीज अपने लिए किस वर्ग का कमरा चुनते हैं उसके अनुसार उन्हें प्रतीक्षा सूची डिपोजिट भरना पडेगा |

प्रतीक्षा सूची डिपोजिट फाइनल बिल के साथ एडजस्ट किया जाएगा या अगर एडमिशन की जरूरत नहीं हैं तो रिफंड किया जाएगा |

वार्ड सुविधाएं

मरीजों को भर्ती करके इलाज देने के लिए अस्पताल में 530 बेड हैं |

  • जनरल वार्ड के बेड के साथ मरीज के अटेंडेंट के लिए एक स्टूल तथा अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए एक कॅबिनेट दिया जाएगा | वार्ड के हर विंग में बाथरूम और शौचालय की सुविधा प्रदान की गयी है और उस विंग के सभी मरीजों द्वारा इस्तमाल की जाती है |
  • सेमी-प्राइवेट रूम (बी वर्ग) के कमरे टेलिविजन, अंदर बाथरूम वाले वातानुकूलित कमरे तथा अटेंडेंट के लिए एक कौच के साथ शेयर करके रहने वाले कमरे हैं |
  • प्राईवेट रूम (ए वर्ग) के कमरे टेलिविजन, टेलीफोन की सुविधा, अंदर बाथरूम वाले वातानुकूलित कमरे तथा अटेंडेंट के लिए एक सोफ़ा कम बेड वाले एकल आवास के कमरे हैं |
  • डीलक्स रूम (डी वर्ग) के कमरे फ्रिज, टेलिविजन, टेलीफोन की सुविधा, अंदर बाथरूम वाले वातानुकूलित कमरे तथा अटेंडेंट के लिए एक सोफ़ा कम बेड वाले एकल आवास के कमरे हैं |

सभी कमरों में कॉल बेल सिस्टम के साथ ऑक्सीजन के सेंट्रल सप्लाई तथा वेक्यूम की सुविधा उपलब्ध है |

कृपया ध्यान दें कि हर वर्ग के लिए इलाज एवं सेवा के दर में अंतर होगा |

हमसे संपर्क करें

टाटा स्मारक अस्पताल
डॉ ई बोर्जेस रोड, परेल, मुंबई - 400 012 भारत 
फ़ोन: +91-22- 24177000, 24146750 - 55
फैक्स: +91-22-24146937
ईमेल : msoffice@tmc.gov.in (रोगी देखभाल और प्रश्नों के लिए) / hrd@tmc.gov.in(प्रशासनिक के लिए - HRD मायने रखता है)

1151109 (450)